1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UAE के शाही परिवार के नाम पर महीनों 5 स्टार होटल में रहा, लाखों का बिल छोड़कर भागा, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

UAE के शाही परिवार के नाम पर महीनों 5 स्टार होटल में रहा, लाखों का बिल छोड़कर भागा, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

 Published : Jan 22, 2023 09:02 am IST,  Updated : Jan 22, 2023 09:10 am IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक लीला पैलेस होटल में रहने के बाद महमेद शरीफ नाम का शख्स भाग गया था।

दिल्ली पुलिस ने महमेद शरीफ के शख्स को गिरफ्तार किया- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने महमेद शरीफ के शख्स को गिरफ्तार किया Image Source : ANI (FILE)

दिल्ली में महमेद शरीफ नाम के एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस आरोप में इस शख्स की गिरफ्तारी हुई है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस ने बताया कि महमेद शरीफ नाम का ये शख्स पिछले साल लीला पैलेस होटल में 1 अगस्त से 20 नवंबर तक रहा। लेकिन इतने दिनों तक रहने के बाद 23.46 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान किए बिना आरोपी लीला पैलेस होटल से भाग गया था। दिल्ली पुलिस ने अब महमेद शरीफ को पकड़ लिया है।

23.46 लाख रुपये का बकाया है होटल का बिल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक लीला पैलेस होटल में रहने के बाद महमेद शरीफ नाम का शख्स भाग गया था। शरीफ महीनों होटल में रहने के बाद 23.46 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान किए ही भाग गया था। इस शख्स ने UAE सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में फर्जी बिजनेस कार्ड के साथ होटल में चेक इन किया था।

खुद को UAE के शाही परिवार से बताया
कड़ी खोजबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने अब आरोपी महमेद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसने खुद को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के सदस्य के रूप में प्रस्तुत किया था और नई दिल्ली में लीला पैलेस होटल को 23.46 लाख रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से धर दबोचा। 

ये भी पढ़ें- 

हिंदू बनकर की महिला से दोस्ती, फिर प्रॉपर्टी के लिए कर दिया मर्डर, 10 महीने बाद यूं पकड़ा गया हत्यारा

पतनी के सामने ही बीच सड पर चाकुओं से गोदा, मुंबई में पुलिस टेशन के पास सनसनीखेज मर्डर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।