1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: पटपड़गंज के पास कार सवार एक शख्स की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई

दिल्ली: पटपड़गंज के पास कार सवार एक शख्स की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Sep 13, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 04:40 pm IST

मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज के पास कार सवार एक शख्स की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी है। जिस शख्स को गोली मारी गयी है उसका नाम योगेश है, दक्षिण पूरी का रहने वाला है।

Delhi: Unidentified assailants shot at a man in Patparganj area; the injured man was later declared - India TV Hindi
Delhi: Unidentified assailants shot at a man in Patparganj area; the injured man was later declared dead Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज के पास कार सवार एक शख्स की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी है। जिस शख्स को गोली मारी गयी है उसका नाम योगेश है, दक्षिण पूरी का रहने वाला है। 12 राउंड फायरिंग की गई है। योगेश की तरफ वाले गेट के बाहर गोलियों के आठ खोल पड़े हैं जबकि दूसरे गेट की तरफ 2 खोल पड़े हैं। 

पुलिस के मुताबिक दोपहर दो बजे के करीब योगेश अपनी वॉल्स वैगन कार से जैसे ही पटपड़गंज रेडलाइट पर रुकता है पीछे से बाइक सवार तीन लोग हेलमेट लगाकर योगेश की कार को घेर लेते है और दो बाइक सवार दोनों और से योगेश पर करीब 12 राउंड फायर करते है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो जाते है। 

मौके पर पहुंची पुलिस योगेश को मैक्स हॉस्पिटल ले कर जाते है जहां उसे डेड डिक्लेअर कर दिया जाता है। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।