1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा: महिला की अश्लील तस्वीरों और वीडियो को PayTM पर बेच रहा था पूर्व प्रेमी, अरेस्ट

नोएडा: महिला की अश्लील तस्वीरों और वीडियो को PayTM पर बेच रहा था पूर्व प्रेमी, अरेस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 07:50 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 07:50 am IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक मल्टि-नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला का अश्लील वीडियो ऑनलाइन बेचने के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Ex Boyfriend Arrested, Ex Boyfriend Arrested Videos, Ex Boyfriend Arrested Noida- India TV Hindi
अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के बीच कुछ वर्ष पूर्व संबंध खत्म हो गए तथा महिला की किसी और व्यक्ति से शादी हो गई। Image Source : INDIA TV

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक मल्टि-नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला का अश्लील वीडियो ऑनलाइन बेचने के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने थाना फेस-3 में 3 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसकी अश्लील तस्वीर एवं वीडियो टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं विभिन्न अश्लील साइटों पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है, और पेटीएम के माध्यम से इसे बेचा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी से पहले पीड़िता के अर्घ्य चक्रवर्ती नामक युवक के साथ संबंध थे। उसने पीड़िता के उसी समय कई अश्लील वीडियो बनाए तथा तस्वीरें खींच लीं। अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के बीच कुछ वर्ष पूर्व संबंध खत्म हो गए तथा महिला की किसी और व्यक्ति से शादी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला की पूर्व में खींची गईं तस्वीरें और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया तथा पेटीएम के माध्यम से उसे बेचना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना फेस-3 पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें महिला का अश्लील वीडियो और तस्वीरें थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।