1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी छात्रा, 'शराबियों' ने चाकू की नोंक पर किया गैंगरेप

बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी छात्रा, 'शराबियों' ने चाकू की नोंक पर किया गैंगरेप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 14, 2023 09:55 am IST,  Updated : Jan 14, 2023 09:55 am IST

छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी कि तभी पास में ही शराब पी रहे 2 आरोपियों की नजर उन पर पड़ी, इसके बाद दोनों के साथ 3 और लोग जुड़ गए।

Kancheepuram Gangrape, Kanchipuram Gangrape Boyfriend, Gangrape News- India TV Hindi
कांचीपुरम में गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

कांचीपुरम: तमिलनाडु के कांचीपुरम में कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की के गैंगरेप की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूम रही थी कि तभी आरोपियों की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस ने घटना के आरोपी 5 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, गुरुवार को इस घटना का शिकार हुई छात्रा का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गुरुवार शाम की है घटना

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना गुरुवार की रात को तब हुई, जब 5 आरोपियों ने 19 साल की छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को बेंगलुरू-पुडुचेरी बाहरी रिंग रोड के पास एक सुनसान जगह पर घेर लिया। बताया जाता है कि मौके पर अक्सर आसपास के असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। राजधानी चेन्नई से 85 किलोमीटर दूर कांचीपुरम के इस इलाके में ये लोग शराब पीते रहते हैं और अन्य तरह की आपराधिक गतिविधियों में लगे रहते हैं। 

‘5 आरोपियों ने किया रेप’
बताया जाता है कि लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गुरुवार की शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे थे। पास में ही शराब पी रहे 2 आरोपियों की नजर उन पर पड़ी, इसके बाद दोनों के साथ 3 और लोग जुड़ गए। आरोपी चाकू की नोंक पर छात्रा को कुछ दूर खींच ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गए। कांचीपुरम के पुलिस उपाधीक्षक पी. जूलियस सीजर ने कहा कि छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
सीजर ने बताया कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस एक आरोपी विमल कुमार को ट्रैक करने में कामयाब रही, क्योंकि वारदात को अंजाम देते वक्त बाकी के आरोपी उसका नाम ले रहे थे। विमल से पूछताछ के बाद पुलिस ने बाद में मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश, और थेन्नारासु को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर रेप का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।