1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, हाथ-पांव बांध मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर दुकान में अलमारी के ऊपर फेंक दिया

13 साल की लड़की से दुष्कर्म, हाथ-पांव बांध मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर दुकान में अलमारी के ऊपर फेंक दिया

 Published : Dec 09, 2024 09:28 am IST,  Updated : Dec 09, 2024 09:28 am IST

गाजीपुर के एक गांव में 13 साल की लड़की से 52 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची के हाथ-पांव बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दुकान में बनी अलमारी के ऊपर छिपा दिया।

आरोपी दुकानदार- India TV Hindi
आरोपी दुकानदार Image Source : INDIA TV

यूपी में गाजीपुर के नोनहरा थाना इलाके में 13 साल की नाबालिग को दुकानदार ने कुछ सामान देने के बहाने दुकान के अंदर बुला लिया। पहले उसने बच्ची के साथ रेप किया। फिर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और दुकान में अलमारी के ऊपर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने रविवार की शाम 4 बजे आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद नाबालिग से निर्ममता करने के आरोप में 52 वर्षीय शब्बीर अहमद पुत्र कबीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दुकान के सामने घूम रही थी नाबालिग

दरअसल, नोनहरा थाना इलाके के कठवमोड चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी शब्बीर शनिवार की शाम अपने बर्तन की दुकान पर बैठा था, उसी वक्त दुकान के सामने गांव की ही एक नाबालिग घूम रही थी। उसने दुकान में किसी काम के बहाने नाबालिग को बुलाकर पहले दुष्कर्म किया। फिर हाथ-बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुकान में बंद कर दिया। जब परिजन उसे ढूंढने लगे तब किसी ने बताया कि बर्तन की दुकान पर दुकानदार ने उसे अंदर बुलाया था।

दुखड़ा रोते हुए आरोपी की करतूत को बताने लगी मासूम

इसके बाद परिजन और आस-पास के लोग शब्बीर को उसके घर से बुलाकर उसकी दुकान पर ले गए और दुकान खुलवा कर लड़की को खोजने लगे। उस समय भी शब्बीर लगातार यह कह रहा था कि लड़की हमारे दुकान में नहीं है। उसी समय अलमारी के ऊपर छत से कूदकर बाहर आ गई और अपना दुखड़ा रोते हुए शब्बीर की पूरी करतूत को बताने लगी।

गांव के लोग उस समय अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगे। तभी घटनास्थल पर पहुंची नोनहरा थाने की पुलिस शब्बीर को गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट- शशिकांत तिवारी

यह भी पढ़ें-

12 हत्याएं करने वाले तांत्रिक की पुलिस हिरासत में मौत, मां-दादी और चाचा का भी कर चुका है मर्डर

कई दिनों तक पिलाते रहे शराब और एक दिन सिर काटकर ले गए, दिल्ली में अंधविश्वास से जुड़ी चौंकाने वाली घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।