1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के भदोही में कोचिंग से पढ़कर लौट रही लड़की को गोली मारी, मौत

यूपी के भदोही में कोचिंग से पढ़कर लौट रही लड़की को गोली मारी, मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2023 11:37 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 11:37 pm IST

प्रेम-प्रसंग के कारण कोचिंग से घर लौट रही लड़की को एक युवक ने कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : इंडिया टीवी

भदोही (उत्तर प्रदेश): जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम प्रेम-प्रसंग के कारण कोचिंग से घर लौट रही लड़की को एक युवक ने कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के बाद साथ जा रही बहन की सूचना पर वहां पहुंचे परिजन उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, कांतीराम पुर गाँव निवासी सुनील बिन्द की पंद्रह साल की बेटी अनुराधा बिन्द अपनी चचेरी बहन निशा बिन्द के साथ कोचिंग से रात करीब आठ बजे लौट रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर पहले से घात लगाकर बैठे ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गाँव निवासी अरविन्द विश्वकर्मा (22) ने अचानक अनुराधा की कनपटी पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है की अनुराधा बिन्द उर्फ़ अन्नू को पास के ही अरविन्द विश्वकर्मा ने बुलाया था, वह एक तरफ़ा उससे प्रेम करता था और अनुराधा ने इससे इंकार कर दिया। इसी वजह से अरविन्द ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है और फरार हो गया है। उन्होंने बताया पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।