1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 18 साल की लड़की का उसी के दुपट्टे से गला घोंटा, रेलवे ट्रैक के पास मिली आरोपी की लाश

18 साल की लड़की का उसी के दुपट्टे से गला घोंटा, रेलवे ट्रैक के पास मिली आरोपी की लाश

 Reported By: Atul Singh Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jun 06, 2023 11:43 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 11:43 pm IST

माना जा रहा है कि आरोपी लड़की की हत्या के बाद ही हॉस्टल से निकल गया था और स्टेशन पर जाकर आत्महत्या कर ली।

Mumbai, Mumbai Girl Killed, Mumbai Girl Death, Mumbai Crime News- India TV Hindi
साउथ मुंबई के अडिशनल कमिश्नर डॉक्टर अभिनव देशमुख। Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 साल की लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस अभी इस केस को सुलझाने की कोशिश भी शुरू नहीं कर पाई थी कि तभी आरोपी की लाश भी पास में ही स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की खबर सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में ही काम करने वाले आरोपी सिक्यॉरिटी गार्ड ओम प्रकाश कन्नौजिया ने दुपट्टे से गला घोंटकर लड़की की हत्या की और चरनी रोड स्टेशन पर आकर अपनी भी जान दे दी।

सुबह 5 बजे की थी लड़की की हत्या

पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज सुबह 5 बजे की है। आरोपी ने लड़की की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की है। जीआरपी को ओम प्रकाश की लाश सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक के पास मिली थी जिसे अनआइडेंटिफाइड बॉडी के तौर पर रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया था। माना जा रहा है कि आरोपी लड़की की हत्या के बाद ही हॉस्टल से निकल गया था और स्टेशन पर जाकर आत्महत्या कर ली। बाद में हॉस्टल के कर्मचारियों ने ही जाकर आरोपी कन्नौजिया की पहचान की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया है। 

‘लड़की का शव संदेहजनक स्थिति में मिला'
घटना के बारे में जानकारी देते हुए साउथ मुंबई के अडिशनल कमिश्नर डॉक्टर अभिनव देशमुख ने कहा, ‘आज शाम 7 बजे पता चला कि मरीन ड्राइव में स्थित सावित्रीबाई फुले हॉस्टल की एक लड़की के कमरे का दरवाजा लॉक है। लड़की कमरे के अंदर है या बाहर, यह पता नहीं चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव संदेहजनक स्थिति में पड़ा मिला। लड़की की हत्या की आशंका है, मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’ देशमुख के बयान के कुछ देर बाद ही कन्नौजिया का शव मिलने की सूचना मिली थी।

‘पॉलिटेक्निक की छात्रा थी मृतका’
जोन 1 के डीसीपी प्रवीण मुंडे ने कहा, ‘मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आज शाम 5 बजे सावित्रीबाई फुले महिला ह\स्टल में एक बॉडी मिलने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को हॉस्टल के चौथे माले पर एक कमरे में 18 साल की लड़की का शव मिला है। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। हमने फॉरेन्सिक, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और पुलिस की टीम को बुलाया है। इसमें हत्या  की धारा 302 के तहत मामला मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह लड़की गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में सेकंड ईयर की छात्रा थी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।