1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गोवा: दो दिन में दो रूसी महिलाओं के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

गोवा: दो दिन में दो रूसी महिलाओं के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 04:54 pm IST

गोवा में अलग-अलग घटनाओं में पिछले दो दिनों के दौरान दो रूसी महिलाएं समुद्र किनारे के एक गांव में स्थित अपने आवासों में मृत मिलीं।

गोवा: दो दिन में दो रूसी महिलाओं के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी- India TV Hindi
गोवा: दो दिन में दो रूसी महिलाओं के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

पणजी: गोवा में अलग-अलग घटनाओं में पिछले दो दिनों के दौरान दो रूसी महिलाएं समुद्र किनारे के एक गांव में स्थित अपने आवासों में मृत मिलीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया रूस की 24 वर्षीय एलेक्जेंद्रा जावी बृहस्पतिवार देर रात किराये के अपने मकान की छत के पंखे से लटकी मिली, जबकि उसकी 34 वर्षीय हमवतन एकातेरिना तितोवा का शव शुक्रवार को उसके अपार्टमेंट में मिला। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वे सियोलिम गांव में अलग-अलग जगहों पर रह रहीं थीं। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, लेकिन हम दोनों मामलों की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक की गई जांच से पता चला है कि दोनों महिलाओं का आपस में कोई संबंध नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।