Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 11 दिन पहले की राजा के मर्डर की प्लानिंग, फिर सोनम ने कैसे निभाईं शादी की रस्में? वीडियो देख चौंक जाएंगे

11 दिन पहले की राजा के मर्डर की प्लानिंग, फिर सोनम ने कैसे निभाईं शादी की रस्में? वीडियो देख चौंक जाएंगे

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Kajal Kumari Published : Jun 16, 2025 02:25 pm IST, Updated : Jun 18, 2025 01:43 pm IST

शादी से 11 दिन पहले ही सोनम ने राजा रघुवंशी के मर्डर का प्लान बना लिया था। फिर उसने शादी की सारी रस्में निभाईं। शादी के बाद हनीमून मनाने के दौरान उसने राजा की हत्या करवा दी। देखें शादी का वीडियो..

सोनम रघुवंशी की शादी की तस्वीर- India TV Hindi
सोनम रघुवंशी की शादी की तस्वीर

इंदौर में सोनम के साथ शादी के बाद राजा रघुवंशी मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गया था लेकिन वहां से उसकी लाश ही वापस आई। उसकी लाश भी ऐसी हालत में थी कि देखकर उसके परिजन चीत्कार कर उठे। उसे मौत दी थी उसके साथ हनीमून मनाने गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने। सोनम ने शादी से 11 दिन पहले ही अपने होने वाले पति राजा रघुवंशी के मर्डर का प्लान बनाया था और इस प्लान में तीन अन्य लोगों ने उसकी मदद की, सबकी गिरफ्तारी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि राजा से शादी होने के बाद सोनम खुश नहीं थी, क्योंकि वह राज कुशवाहा से प्यार करती थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं जो चौंकाने वाले हैं। 

सिंदूर और मंगलसूत्र, नकली आंसू

मंगलसूत्र से लेकर सिंदूर तक नोटों के न्योछावर से लेकर नकली आंसू तक, राजा की हत्या का पर्दाफाश करने वाला मंगलसूत्र, वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू कि सोनम ही है कातिल, वो मंगलसूत्र जिसे सोनम ने होटल में राजा के सामान के साथ ही रख दिया था। वो मंगलसूत्र जिसे बड़ी हसरतों से खुद अपने हाथों से पहनाते तस्वीरों मे दिख रहा राजा रघुवंशी, फिर वो तस्वीर जिसमें सिंदूर से भरी मांग जो बन गई खून भरी मांग...एक एक सच्चाई दिखा रहा ये वीडियो....

पिता के गले लग रोती दिखी सोनम

इस वीडियो को देखकर नहीं लग रहा है कि दुल्हन के रूप में सजी संवरी सोनम के मन में इतना खतरनाक प्लान होगा। शादी में वह एक एक कर सारी रस्में निभाती नजर आ रही है। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर सोनम, वरमाला के बाद राजा के हाथों को खुद पकड़ती नजर आ रही है। धूमधाम से आतिशबाजियों के बीच राजा रघुवंशी और सोनम के वरमाला की रस्में हुई थीं। जिस कातिल ने छह घरों को खून के आंसू रुलाया है वह सोनम विदाई के वक्त खुद पिता के गले मिलकर रोती नजर आ रही है।

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement