1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पति का शव पेड़ से लटका मिला, कोर्ट में सरेंडर से पहले कर लिया सुसाइड

पत्नी की मौत के 7 दिन बाद पति का शव पेड़ से लटका मिला, कोर्ट में सरेंडर से पहले कर लिया सुसाइड

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 30, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 05:13 pm IST

बिहार के सीतामढ़ी में दहेज हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी की सात दिन पहले मौत हो गई थी। अब पति का शव पेड़ से लटका मिला।

मृतक रवि कुमार की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक रवि कुमार की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ सरह में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि वही युवक था जिसकी पत्नी मुस्कान की सात दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हुई थी और जिसके मामले में रवि सहित उसके परिजनों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

कोर्ट में सरेंडर से पहले दे दी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि का शव पेड़ के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सात दिन पहले रवि की पत्नी मुस्कान का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रवि कुमार समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में रवि मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसका शव पेड़ से लटका मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए मुस्कान के मामा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या कराने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रवि आत्महत्या नहीं कर सकता था और न्यायालय में सरेंडर की तैयारी कर रहा था।

इधर, डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। लगातार सात दिनों के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 दो जीपों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत

वहीं, बेगूसराय जिले के सिंघौल थानाक्षेत्र में दो जीपों की भिडंत में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार तड़के हुआ और उसमें जान गंवाने वालों की पहचान ऋषभ कुमार (26), सनी कुमार (24), हिमांशु कुमार (22) और राजा कुमार (21) के रूप में हुई है।

रिपोर्ट-  सौरभ, सीतामढ़ी

ये भी पढ़ेंः नाबालिक लड़कियों का बहला–फुसला कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला, आरोपी रेहान मियां ने वीडियो किया वायरल

बिहार के शिवहर जिले में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 8 घर जलकर खाक, दो की हालत नाजुक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।