1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने पत्नी पर फेंका तेज़ाब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात

पति ने पत्नी पर फेंका तेज़ाब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात

 Reported By: Diksha Pandey
 Published : Jul 23, 2021 05:33 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 05:33 pm IST

फरीदाबाद के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेजाब और गर्म तेल फेंक दिया। 

लड़की पर पति ने फेंका तेज़ाब, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती - India TV Hindi
लड़की पर पति ने फेंका तेज़ाब, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती  Image Source : INDIA TV

फरीदाबाद। फरीदाबाद के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेजाब और गर्म तेल फेंक दिया। महिला के पड़ोसी ने उसे इस हालत में देखा तो उसने दिल्ली महिला आयोग को सूचित किया और उसे दिल्ली में इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली के सफदजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है, लड़की का चेहरा 35 प्रतिशत झुलसा हुआ है।

लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया की लड़की का चेहरा 35 प्रतिशत झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है। 

लड़की ने घटना के बाद पड़ोसी को बताया था कि उसके पति ने उसके मुंह पर तेज़ाब फेंका। घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था। 

दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दी और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी। दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, "एक के बाद एक तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार बनते देख रहे हैं। इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया। मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया। इस देश में किसी को क़ानून का डर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।