1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. वहशी बेटे की हैवानियत, मां से रेप की कोशिश की, विरोध करने पर रूह कंपाने वाली वारदात को दिया अंजाम

वहशी बेटे की हैवानियत, मां से रेप की कोशिश की, विरोध करने पर रूह कंपाने वाली वारदात को दिया अंजाम

 Published : Oct 31, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 10:28 pm IST

खौफनाक वारदात के बाद रविराज घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था लेकिन पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया।

बेटे ने मां से...- India TV Hindi
बेटे ने मां से बलात्कार का प्रयास किया (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

मां को भगवान दर्जा दिया जाता है लेकिन एक बेटे ने अपनी उसी भगवान जैसी मां की इज्जत को तार-तार कर दिया। मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 26 अक्टूबर को मुल्की तालुखाड़ के कोंडेला गांव में हुई और तब सामने आई जब पड़ोसियों ने तीन दिन बाद पीड़ित के घर से आ रही दुर्गंध को महसूस किया। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

वारदात के बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गया बेटा

पीड़िता की पहचान 62 वर्षीय रत्ना शेट्टी और आरोपी बेटे की पहचान रविराज शेट्टी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक खौफनाक वारदात के बाद रविराज घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। स्थानीय बाजपे पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूला अपराध
रविराज ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 26 अक्टूबर की रात को अपनी मां के साथ रेप करने का प्रयास किया था। जब मां ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।