1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime: शर्मनाक! कमरे में सो रहे बेटे-बहू को किया लॉक, किचन में 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म

Crime: शर्मनाक! कमरे में सो रहे बेटे-बहू को किया लॉक, किचन में 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म

 Published : Mar 22, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 01:14 pm IST

Crime News: मध्य प्रदेश में दो आरोपियों ने एक वृद्धा के साथ शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rape- India TV Hindi
65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ घिनौनी वारदात हुई है। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (FILE PHOTO)

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला से दो आरोपियों ने घिनौनी हरकत की है। आरोपियों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड हैं, जिनमें से एक आरोपी एनजीओ चलाता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात बहोड़ापुर थाना अंतर्गत शब्द प्रताप आश्रम में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के घर में घुस गए। यहां घर में सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला से एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दोनों आरोपी थे, जिनमें से एक दरवाजे पर पहरेदारी कर रहा था और एक ने किचन में सो रही वृद्धा से घिनौनी वारदात की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान घर में वृद्धा के बेटे और बहू भी थे, जो बगल के कमरे में सो रहे थे, पर बदमाशों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। 

वारदात जघन्य थी और आरोपी अज्ञात

इसके बाद पुलिस ने आसपास के तकरीबन डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें से एक कैमरे में स्कूटी पर सवार दोनों आरोपी नजर आए। एक आरोपी कमल शेजवार का चेहरा खुला होने के चलते उसकी शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहले कमल को राउंडअप किया और उससे पूछताछ में दूसरे आरोपी कोमल उर्फ बंटी भदकारिया निवासी बहोड़ापुर का नाम सामने आया। पुलिस ने कमल की निशानदेही पर कोमल को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पहले से आपराधिक मामले

एसपी अमित सांघी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदात की बात कबूल की है। कमल शेज वार एक एनजीओ भी चलाता है। एसपी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों के जब आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की गई तो दोनों आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज मिले। कोमल उर्फ बंटी भदकारिया पर साल 2009 में पड़ाव क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज है और वर्तमान में जमानत पर है। जबकि कमल शेजवार पर वर्ष 2010 में चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

(भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें-

लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।