1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मध्य प्रदेश: बालाघाट में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की जान ली

मध्य प्रदेश: बालाघाट में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की जान ली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 04:01 pm IST

बैहर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आदित्य प्रताप मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने संतोष और जगदीश यादव नाम के दो लोगों की हत्या कर दी, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस अपराध में कितने उग्रवादी शामिल हैं। 

मध्य प्रदेश: बालाघाट में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की जान ली- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: बालाघाट में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की जान ली Image Source : INDIA TV

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में दो ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बैहर थानाक्षेत्र के मलीखेड़ा गांव में यह घटना हुई। 

बैहर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आदित्य प्रताप मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने संतोष और जगदीश यादव नाम के दो लोगों की हत्या कर दी, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस अपराध में कितने उग्रवादी शामिल हैं। 

दोनों की उम्र 40 से 45 साल के करीब है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अनुसार, उग्रवादियों ने ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने के खिलाफ चेतावनी देने वाले पर्चे भी घटनास्थल पर छोड़े हैं, जिनमें नक्सलियों की खटिया मोचा एरिया कमेटी का जिक्र है। 

इसी साल जून माह में बालाघाट के रुपझार थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।