1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शराब ने पिता को हैवान बनाया! 4 साल की बेटी ने चॉकलेट के लिए पैसा मांगा तो उतार दिया मौत के घाट

शराब ने पिता को हैवान बनाया! 4 साल की बेटी ने चॉकलेट के लिए पैसा मांगा तो उतार दिया मौत के घाट

 Published : Jun 30, 2025 09:39 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 02:09 pm IST

महाराष्ट्र के लातूर में एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 4 साल की बेटी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण बेटी द्वारा चॉकलेट के लिए पैसे मांगने को बताया जा रहा है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE PHOTO

पिता और बेटी का रिश्ता काफी प्यार भरा होता है। हालांकि, कई बार पिता की ओर से हैवानियत की हदें पार करने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर अपनी ही 4 साल की बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। आइए जानते हैं इस खौफनाक वारदात के बारे में सबकुछ।

शराब का आदी था आरोपी

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने के कारण बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है। वह लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का निवासी है। आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता ने कैसे की बेटी की हत्या?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘‘आरोपी बालाजी राठौड़ शराब पीने का आदी है जिसके कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी। दोपहर में उसकी बेटी ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।’’

आरोपी की पत्नी ने क्या मांग की?

चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने पर जिस 4 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, उसकी मां का बयान भी सामने आ गया है। बच्ची की मां वर्षा ने अपने पति के लिए मृत्युदंड की मांग की है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर प्राथमीकि दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Kolkata law student gangrape case: 'रेप क्लिप, बालों का गुच्छा और...', जानें क्या क्या मिले सबूत?

कचरे वाले ट्रक में मिला महिला का शव, बोरी में बंद थी डेड बॉडी; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।