1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कचरे वाले ट्रक में मिला महिला का शव, बोरी में बंद थी डेड बॉडी; जांच में जुटी पुलिस

कचरे वाले ट्रक में मिला महिला का शव, बोरी में बंद थी डेड बॉडी; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 29, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 08:57 pm IST

बेंगलुरु में एक महिला का शव कचरे वाले ट्रक से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

कचरे वाले ट्रक में मिला महिला का शव।- India TV Hindi
कचरे वाले ट्रक में मिला महिला का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कचरे की गाड़ी से अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि किसी ने बोरी में शव को भरकर कचरे की गाड़ी में डाल दिया था। कूड़ा फेंकने वाले एक व्यक्ति को जब संदेह हुआ तो उसने बोरी खोलकर देखा, जिसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

बोरी बंद करके फेंका गया था शव

दरअसल, कचरे की गाड़ी में यह शव चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि शव को एक बोरी में बांधने के बाद उसे कचरा भरने वाले ट्रक में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आशंका जताई कि सम्भवतः शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच किसी समय शव को कचरे के ट्रक में फेंका गया था। वहीं पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को संदेह है कि शव को ऑटो-रिक्शा में लाया गया होगा। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह मामले की जानकारी तब हुई जब कूड़ा फेंकने आए एक व्यक्ति को बोरी देखकर संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस प्रयासरत है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह गला घोंटने से हुई मालूम हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण और यौन उत्पीड़ के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।