1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 18 मई से लापता था बुजुर्ग, पंचायत ऑफिस के पीछे मिले खून के धब्बे, ओडिशा की ये वारदात सुन रूह कांप जाएगी

18 मई से लापता था बुजुर्ग, पंचायत ऑफिस के पीछे मिले खून के धब्बे, ओडिशा की ये वारदात सुन रूह कांप जाएगी

 Published : May 29, 2025 03:52 pm IST,  Updated : May 29, 2025 03:52 pm IST

रूपसिंह के भाई दुर्जन माझी ने 20 मई को कलामपुर पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के दौरान 23 मई को देयपुर पंचायत कार्यालय के पीछे खून के धब्बे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका पैदा हुई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना करने के शक में एक 65 साल के बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बिना सिर की लाश देयपुर गांव के एक तलाब से बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कलामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के देयपुर गांव निवासी रूपसिंह माझी के रूप में हुई है।

18 मई की रात हुई थी हत्या

रूपसिंह की कथित हत्या 18 मई की रात को की गई थी। रूप सिंह का धड़ गांव के एक बड़े तालाब बैजहाली सागर से बरामद किया गया, जबकि सिर की तलाश अब भी जारी है। रूपसिंह के भाई दुर्जन माझी ने 20 मई को कलामपुर पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्जन ने बताया था कि उनका भाई दो दिन से घर नहीं लौटा है।

पंचायत कार्यालय के पीछे खून के धब्बे मिले

पुलिस को जांच के दौरान 23 मई को देयपुर पंचायत कार्यालय के पीछे खून के धब्बे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका पैदा हुई। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि रूपसिंह के लापता होने के कुछ समय बाद से ही एक स्थानीय युवक गांव छोड़कर चला गया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध 21 वर्षीय युवक को गोवा से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने पंचायत कार्यालय परिसर में कुल्हाड़ी से रूपसिंह की हत्या कर दी और शव बैजहाली सागर तलाब में फेंक दिया।

भारी बारिश के बावजूद सिर को ढूंढने के लिए तलाश अभियान जारी

पुलिस पूछताछ में युवक ने दावा कि रूपसिंह जादू-टोना करता था। कलामपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीलांबर जानी ने बताया, ‘‘जब हम आरोपी को घटनास्थल पर लाए तो उसने शव को कहां फेंका है, इसके चिह्नित किया। ओडीआरएएफ (ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल) और अग्निशमन सेवाओं की मदद से हमने कल सिर विहीन शव बरामद किया।’’ उन्होंने बताया कि रूपसिंह के सिर को ढूंढने के लिए तलाश अभियान गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और प्रकरण की जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फांसी पर लटकाकर युवक को तालिबानी अंदाज में उतारा मौत के घाट

मंगलुरु में दिनदहाड़े युवक को तलवार से काट डाला, दोस्त लड़ रहा जिंदगी से जंग; एक महीने में दूसरी घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।