1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक! ससुर ने किया बहू का रेप, फिर बेटे को मार दी गोली

शर्मनाक! ससुर ने किया बहू का रेप, फिर बेटे को मार दी गोली

 Written By: IANS
 Published : Nov 29, 2020 10:19 am IST,  Updated : Nov 29, 2020 10:19 am IST

बहू ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को जब उसके पति और अन्य लोग एक शादी में गए थे, तब वह घर में अकेली थी। उस दौरान उसके ससुर ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

man rapes daughter in law than kills his own son । शर्मनाक! ससुर ने किया बहू का रेप, फिर बेटे को मार- India TV Hindi
शर्मनाक! ससुर ने किया बहू का रेप, फिर बेटे को मार दी गोली  Image Source : PTI

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 56 साल के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति अभी फरार है। यह घटना शनिवार की है, जब बहू ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को जब उसके पति और अन्य लोग एक शादी में गए थे, तब वह घर में अकेली थी। उस दौरान उसके ससुर ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

बहू ने आगे कहा कि उसने शनिवार को अपने पति और सास को इस बारे में बताया, जिनका आरोपी से झगड़ा हुआ और उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी भी दी। बहस के दौरान आरोपी के छोटे बेटे ने अपने पिता का पक्ष लिया और फिर पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाकर अपने बड़े बेटे को गोली मार दी।

एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा, "मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके पिता और उसके छोटे बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 और 376 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक का छोटा भाई और मुख्य आरोपी फरार हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार करने टीमें बनाईं हैं।"

एसपी ने आगे कहा, "शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा क्योंकि उसने अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। किरायेदार, मृतक की मां और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।" आरोपी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है और मृतक एक निजी अस्पताल में सहायक कर्मचारी था। मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।