1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 03:06 pm IST

जिले के मौदहा कस्बे में सऊदी अरब से लौटे एक व्यक्ति ने कथित रूप से अवसाद में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : INDIA TV

हमीरपुर: जिले के मौदहा कस्बे में सऊदी अरब से लौटे एक व्यक्ति ने कथित रूप से अवसाद में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौदहा की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौम्या पांडेय ने मंगलवार को बताया, "सोमवार सुबह कस्बे के चौधराना मुहल्ले में रहने वाला अतीक अहमद (47) अपने घर से घूमने निकला था। जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की और पढोरी रोड में भाई के खेत में लगे बेरी के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका उसका शव पाया।" 

उन्होंने बताया, "प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और मामले की जांच की जा रही है।’’ अतीक के परिजन ने बताया कि वह सऊदी अरब में पहले एक लाख रुपये प्रति माह की नौकरी करता था, जो छूट गयी थी। इसके बाद वह वहीं कम वेतन वाली दूसरी नौकरी करने लगा था, लेकिन वह इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था। 

परिजन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते मार्च माह में अतीक नौकरी छोड़ कर घर लौट आया था। वह अवसाद में था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।