1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के नंदनगरी इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या, बताया जा रहा है BJP का कार्यकर्ता

दिल्ली के नंदनगरी इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या, बताया जा रहा है BJP का कार्यकर्ता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 11:01 am IST,  Updated : Nov 23, 2020 11:09 am IST

बदमाशों ने जुल्फिकार के सिर पर गोली मारी और बेटे को शार्प edge से घायल कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बाप बेटे पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

man shot dead in nandnagri of delhi । दिल्ली के नंदनगरी इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
Man shot dead in Nandnagri, Delhi । दिल्ली के नंदनगरी इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में सोमवार सुबह लोग उठे ही थे कि अचानक गोली चलने की आवाज से सभी हैरान रह गए। दरअसल नंदनदरी इलाके की सुंदर नगरी कॉलोनी में ज़ुल्फ़िकार कुरैशी नाम के शख्स  की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जुल्फिकार अपने बेटे के साथ सुबह 7 बजे घर से निकले ही थे कि बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। मृतक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है।

बदमाशों ने जुल्फिकार के सिर पर गोली मारी और बेटे को शार्प edge से घायल कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बाप बेटे पर पहले भी कई मामले दर्ज है। जुल्फिकार ने कुछ वक्त पहले एक NGO की भी शुरुआत की थी। पुलिस को शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला लग रहा है हालांकि हर एंगल से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो जुल्फिकार पर पहले भी कई जानलेवा अटैक हो चुके हैं, लेकिन इसबार हमलवार पूरी तैयारी की साथ आए थे। बताया जा रहा है कि मृतक को पुलिसकी तरफ से एक पीएसओ भी मिला हुआ है लेकिन वो हमले के वक्त उनके साथ नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।