1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी से इनकार करने पर रफीक ने की रंजिता की हत्या, गले पर चाकू से किया हमला; हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

शादी से इनकार करने पर रफीक ने की रंजिता की हत्या, गले पर चाकू से किया हमला; हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 04, 2026 10:15 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 03:14 pm IST

कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिले में एक शख्स ने महिला की चाकू से हमला करके हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक वह महिला पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन।- India TV Hindi
हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर कन्नडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यल्लापुर में शादी से इनकार करने पर रंजिता नामक हिंदू महिला की रफीक नामक आरोपी ने हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रफीक मौके से फरार हो गया। बाद में उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। जानकारी के मुताबिक जब रंजीता पैदल घर आ रही थी, तब रफीक ने बात करने के लिए उसे रोका। इसी दौरान अचानक उसने चाकू निकाल कर रंजिता के गले पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में रंजिता किसी तरह घर पहुंची, वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

आरोपी रफीक इमामसाब रविवार को मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक उसका शव येल्लापुर के पास एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। आगे की जांच जारी है। 

एक साल से संपर्क में था आरोपी

रंजिता के भाई वीरभद्र के अनुसार, आरोपी रफीक रंजिता का हाईस्कूल क्लासमेट था। वह पिछले एक साल से रंजिता के संपर्क में था। सहकारी संघ से कर्ज के पैसे दिलाने के क्रम में उसने रंजिता का फोन नंबर ले लिया और पिछले कुछ महीने से उस पर प्यार का दबाव डालने लगा। रफीक को रंजिता ने चेतावनी भी दी लेकिन फिर भी वो उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। जानकारी के मुताबिक रंजिता ने 10 साल पहले तलाक ले लिया था।

हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

फिलहाल अब रंजिता की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हत्या की इस घटना से परिजनों में जहां शोक का माहौल है तो वहीं हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। तमाम हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस पूरे मामले में लव जिहाद की आशंका जताते हुए यल्लापुर बंद करने का भी आह्वान किया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस की टीम लगातार हत्यारे रफीक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

VIDEO: ट्रेन से लटक कर 'कृष' बन रहा था शख्स, RPF ने सिखाया सबक; मांगने लगा माफी

भिवंडी में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां; दो घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।