1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ओडिशा: गांव में मेला देखने आई नाबालिक से गैंगरेप, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ओडिशा: गांव में मेला देखने आई नाबालिक से गैंगरेप, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 19, 2025 12:07 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 12:07 am IST

गांव में मेला देखने आई एक नाबालिग लड़की से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा में गैंगरेप- India TV Hindi
ओडिशा में गैंगरेप

ओड़शा के राउरकेला जिले के बिसरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिसरा थाना क्षेत्र के तेतेरकेला ग्राम पंचायत के बांकुटोला और जंबेरना गांव में रहने वाले छह लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान घटी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हुल्लास मुंडारी, बुदा ओरम, आनंद ओराम, अभिषेक महतो, और मंगलनाथ ओराम और संजय ओराम हैं।

मेले में घटी घटना

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार 16 जनवरी की रात तेतेरकेला गांव में हर साल की तरह इस साल भी ठेठ-नागपूरी नृत्य और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आसपास के इलाकों से हजारों लोग शामिल हुए थे। जब लोग इस कार्यक्रम का मजा ले रहे थे, तभी यह रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। छह लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कही बात

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इन्हें बीएनएस की धारा 70(2) और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने बताया, "हमें जानकारी मिली और उसके तीन घंटे के भीतर ही हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कुछ ही समय में बाकी लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं। लड़की अपने एक दोस्त के साथ अपने गांव के पास एक मेले में गई थी। जब वे उस मेले की जगह से बाहर बैठे थे, तभी कुछ नशे में धुत बदमाशों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, और तुरंत उसके दोस्त ने आकर हमें इस घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लड़की 16 साल की नाबालिग है। घटना 16 और 17 तारीख की देर रात की है।"

 

(ओड़िशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।