1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद में नाबालिग ने लिया चाचा की हत्या का बदला, सरेआम बाजार में शख्स को मारी गोली; थाने में किया सरेंडर

गाजियाबाद में नाबालिग ने लिया चाचा की हत्या का बदला, सरेआम बाजार में शख्स को मारी गोली; थाने में किया सरेंडर

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 21, 2025 07:44 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 07:44 pm IST

गाजियाबाद में एक नाबालिग ने बाजार में एक शख्स को गोली मार दी। घटना के बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया।

बदला लेने के लिए मारी गोली। - India TV Hindi
बदला लेने के लिए मारी गोली। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गाजियाबाद: जिले के मुरादनगर इलाके में हत्या के बदले हत्या का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए एक शख्स को गोली मार दी। गोली मारने के आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान कच्ची सराय बस्ती निवासी इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओलंपिक तिराहे के बाजार की है, जब इमरान अपने एक दोस्त की साइकिल की दुकान पर बैठा था तभी नाबालिग वहां पहुंचा और उनके सीने में तीन गोलियां दाग दीं। 

गोली मारने के बाद किया सरेंडर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इमरान को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने 2007 में अपने चाचा की हत्या के मामले में कथित तौर पर बदला लेने के इरादे से इमरान की हत्या की। इमरान को हत्या मामले में जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। 

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

वहीं सरेआम गोली मारने की घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल एक व्यापारी ने कहा, “हत्या के बाद इलाके के लोग और व्यापारी दहशत में हैं।” पुलिस ने बताया कि इस मामले में नाबालिग आरोपी के अलावा यासिर, साबिर, अरफाज और कैफ समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की उम्र की भी पुष्टि की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा, “किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।” 

यह भी पढ़ें- 

MP: मस्जिद में वजू करते समय अचानक फर्श पर गिरा शख्स, कुछ ही सेकेंड में हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

मध्य प्रदेश: पिता ने 23 साल की जिंदा बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, श्मशान घाट में पूरी की विधि, इस वजह से लिया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।