Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. क्लब कार्ड बेच कर लाखों रूपए कमाने वाले गिरोह का हुआ भांडाफोड, अमीर लोग होते थे टारगेट पर

क्लब कार्ड बेच कर लाखों रूपए कमाने वाले गिरोह का हुआ भांडाफोड, अमीर लोग होते थे टारगेट पर

Reported By : Namrata Dubey Edited By : Pankaj Yadav Published : Feb 22, 2023 03:58 pm IST, Updated : Feb 22, 2023 03:58 pm IST

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतर राजजीय गैंग को गिरफ्तार किया है। जो मुंबई शहर में सिटी बैंक डिनर्स क्लब कार्ड देने का लालच देकर ठगी करते थे। अब तक इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपीयों को गिरफतार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।- India TV Hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

मुंबई पुलिस की  क्राइम ब्रांच ने एक अंतर राजजीय गैंग को गिरफ्तार किया है। जो मुंबई शहर में  सिटी बैंक डिनर्स क्लब कार्ड देने का लालच देकर ठगी करते थे। अब तक इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपीयों को गिरफतार किया है। मामले में गुजरात के अहमदाबाद, हरियाणा, तमिलनाडु जैसे राज्यों से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी MBA, MCA जैसे हाई क्वालिफिकेशन वाले हैं। जिनमें से एक आरोपी तो IIT से पढ़ा हुआ है। ये सारे आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ठगी का सारा खेल खेलते थे। 

इस पैंतरे से ठगते थे लोगों को

आरोपियों ने  बाकायदा मोबाइल शॉप से सांठगांठ कर रखा था। जैसे ही मोबाइल फोन गिफ्ट किया जाता था, फोन गिफ्ट कर के सिमकार्ड बदलने के दौरान otp लेकर तनिष्क गोल्ड से ऑनलाइन खरीदी कर लिया जाता था। तनिष्क से सोना खरीदने के बाद फौरन लोकल ज्वैलरी को बेच कर कैश कर लिया जाता था। इस खेल में पूरे देश भर के अमीर लोगों को ठगा जाता था। इस मामले में मास्टरमाइंड मुख्य रूप से अहमदाबाद का है, अब तक इस ठगी में 1600 से ज्यादा सिमकार्ड इस्तेमाल किया जा चुका है। मुंबई पुलिस ने अब तक 5 लोगों को देश का अलग -अलग राज्यों से गिरफ्तार कर इस ठगी कांड की जांच कर रही है। 

कार्रवाई जारी है, मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी- मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की यह गैंग सिर्फ उन्हीं लोगों को टारगेट करता था जिसने जल्द ही नई महंगी कार की खरीदारी की हो, मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह लोग कैसे पता लगाते थे की विक्टिम ने नई कार कब खरीदी है ? मुंबई पुलिस ने बताया कि सभी मोबाइल फोन शॉप वालों से भी पूछताछ की जाएगी, साथ ही साथ तनिष्क ज्वैलरी वालों से भी पूछताछ होगी।

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement