1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जादू-टोना के संदेह में दो समूहों के बीच झड़प, पिता और दो बेटों की मौत, इस राज्य का है मामला

जादू-टोना के संदेह में दो समूहों के बीच झड़प, पिता और दो बेटों की मौत, इस राज्य का है मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 19, 2025 06:25 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 06:46 am IST

जादू-टोना के संदेह में दो समूहों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना में पिता-पुत्र समेत दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल भी हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत के विभिन्न राज्यों में जादू-टोना या फिर डायन बताकर लोगों की जान लेने का मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एतक मामला ओडिशा के गंजम जिले से सामने आया है। यहां मंगलवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो समूहों के बीच भीषण झड़प हो गई है। इस झड़प में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना ओडिशा के गंजम जिले के खारीपल्ली गांव में हुई है। ये झड़प जादू-टोना करने के शक में हुई है। झड़प में जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान खादल बेहरा (70 वर्ष), उनके बेटे रत्नाकर बेहरा (35 वर्ष) और रमेश बेहरा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल होने वाले लोगों को हले धारकोटे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इसके बाद उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बताई जारी है। 

क्यों हुई झड़प?

पुलिस के अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक- ‘‘गांव में स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस बलों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।’’ गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने कहा है कि इस पूरी घटना का असल कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह झड़प गांव के दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है। 

जादू-टोना करने के संदेह में हमला

पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया कि पुलिस झड़प के कारण की जांच कर रही है। PTI के सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में खदल बेहरा और उसके बेटे रत्नाकर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद: अपनी बेटी की दरिंदगी के बाद की हत्या, गिरफ्तारी से बचने के लिए पड़ोसन को फंसाया

पटना में दिन दहाड़े एक करोड़ की लूट से मचा हड़कंप, 8 अपराधियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।