1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, फिर बेटी की भी गला घोंटकर की हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, फिर बेटी की भी गला घोंटकर की हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

 Published : May 21, 2026 09:18 pm IST,  Updated : May 21, 2026 09:26 pm IST

इस दोहरे हत्याकांड की जांच एसआईटी की टीम को सौंपी गई है। दोनों शव को निकाल लिया गया है। गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किए गए हथियार भी घटना स्थल से बरामद कर लिए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर और अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। 

घर के आंगन से लड़की का शव बरामद

पुलिस अधीक्षक (SP) अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और घर के आंगन से लड़की का शव बरामद किया। एसपी ने कहा कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी लापता है, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। 

आरोपी ने कबूली दोनों की हत्या की बात

पुलिस ने कहा कि एसआईटी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आरोपी से भी पूछताछ की। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। उन्होंने कहा कि बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खोद कर निकाला गया। 

खून से सना गमछा भी बरामद

पुलिस ने गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, वहां से मिट्टी के नमूने एकत्र करने के साथ ही खून से सना हुआ गमछा भी बरामद किया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अवैध संबंध के संदेह के कारण उसने हत्याएं कीं। 

ये भी पढ़ें: 

NTA अध्यक्ष ने संसदीय कमेटी के सामने NEET परीक्षा को नहीं माना Leak Paper, जानिए क्या दिया तर्क

बकरीद से पहले कुर्बानी पर रोक बरकरार, कलकत्ता हाई कोर्ट ने छूट देने से किया इनकार, जानिए क्या बोले हुमायूं कबीर

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।