1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सुशांत सिंह राजपूत का हुआ कत्ल, CBI जांच हो: पप्पू यादव

सुशांत सिंह राजपूत का हुआ कत्ल, CBI जांच हो: पप्पू यादव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 09:09 am IST,  Updated : Jun 15, 2020 09:17 am IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने हत्या की आशंका जताई और CBI जांच की मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत का...- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का हुआ कत्ल, CBI जांच हो: पप्पू यादव Image Source : ANI

पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने हत्या की आशंका जताई और CBI जांच की मांग की है। पप्पू यादव ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है, वह आत्महत्या नहीं कर सकते। मैं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।" उन्होंने यह बयान पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक आवास पर दिया, जहां सुशांत का परिवार रहता है।

वहीं, पप्पू यादव के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने भी उनकी मौत के पीछे साजिश का अंदेशा जताते हुए जांच की मांग की है। उनके मामा ने कहा, "हमें नहीं लगता कि उन्होंने (सुशांत सिंह) आत्महत्या की है। पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। उनकी मौत के पीछे कोई साजिश लगती है। उनकी हत्या कर दी गई है।"

बता दें कि मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को सुसाइड कर लिया। इस खबर से हर कोई स्तब्ध है। फिल्म इंडस्ट्री सहित आम जनता सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर का कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हो गया है। पोस्ट मॉर्टम देर रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और रात 11:30 बजे पूरा हुआ।

सुशांत का शव उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे, हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी। उनकी बॉडी का कोरोना टेस्ट भी हुआ, जो निगेटिव आया है। 

पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के दो मोबाइल, लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने सुशांत की बैंक स्टेटमेंट भी मंगाई है। निधन से एक रात पहले उन्होंने एक्टर महेश शेट्टी को कॉल किया था और उससे पहले सुबह 9.30 को अपनी बहन को फोन किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।