1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उधार न देना पड़ा भारी! बुजुर्ग दुकानदार की कुदाल से हमला कर हत्या, पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

उधार न देना पड़ा भारी! बुजुर्ग दुकानदार की कुदाल से हमला कर हत्या, पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 19, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 11:57 pm IST

उधार सामान देने से मना करने पर बुजुर्ग दुकानदार की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई। सुनील नाम का युवक दुकान पर उधार सामान लेने आया था। पुराना बकाया होने के कारण दुकानदार ने उधार देने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों में बहस हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक बेहद वीभत्स मामला सामने आया है। यहां उधार सामान देने से मना करने पर दबंगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार श्रीपाल की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सुनील कुमार नामक युवक श्रीपाल की दुकान पर सामान लेने पहुंचा था और उसने उधार में सामान की मांग की। बुजुर्ग दुकानदार ने पुराना उधार बकाया होने का हवाला देकर सामान उधार देने से साफ इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

गुस्से में लौटा, किया जानलेवा हमला

बहस के बाद आरोपी सुनील अपने घर गया और कुछ देर बाद अपने भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल गंगवार के साथ कुदाल लेकर वापस दुकान पर आ धमका। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों की श्रीपाल के साथ फिर से कहासुनी हुई। इसी दौरान आक्रोशित सुनील ने कुदाल से बुजुर्ग दुकानदार पर जोरदार हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हमले में कुदाल सीधे श्रीपाल की जांघ पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बेहद गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों- सुनील कुमार उर्फ भोला, उसके भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

चचेरी बहन की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंका

एक अन्य खबर में, बीते दिन दिल्ली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पारिवारिक विवाद के चलते 17 वर्षीय लड़की की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर बुराड़ी के सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, फार्म हाउस से करीब 5 करोड़ का जखीरा हुआ बरामद

स्कूल प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, हत्या के आरोप में 10वीं के दो छात्र हिरासत में लिए गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।