1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Instagram पर तलवार दिखाकर भौकाल जमा रहा था युवक, हत्या की दे रहा था धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Instagram पर तलवार दिखाकर भौकाल जमा रहा था युवक, हत्या की दे रहा था धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 19, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 04:37 pm IST

ओडिशा में एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर तलवार के साथ खुद का वीडियो पोस्ट किया। वायरल वीडियो में युवक कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर तलवार के साथ अपलोड किया वीडियो।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर तलवार के साथ अपलोड किया वीडियो। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के गंजाम जिले के दिगपहंडी ब्लॉक के बड़े डुम्बुला गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक युवक सुषांत महाकुड, जिसे कुछ लोग बंटी गौड़ भी कहते हैं, को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। दरअसल, सुषांत ने अपने गांव के तीन लोगों को हत्या की धमकी दी थी। उसने हाथ में एक तेज धार वाला हथियार लेकर एक वीडियो बनाया, जिसमें वह खुलेआम कहता दिखा कि वह उनका सिर काट लेगा। यही नहीं, उसने इस वीडियो को खुद ही इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल भी कर दिया।

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, तो मामला पुलिस की नजर में आया। आला अधिकारियों ने इस गंभीर धमकी के मामले की जांच का आदेश दिया और दिगपहांडी थाना प्रभारी और डीएसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने सुषांत के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की। मामला थाना केस नंबर 373/25 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी से तलवार और मोबाइल फोन जब्त किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुषांत को कोर्ट में पेश किया, लेकिन उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद उसे दिगपहांडी सब-जेल में भेज दिया गया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर इस तरह के खतरनाक वीडियो पोस्ट करना और धमकी देना कानूनी अपराध है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी सनसनी फैला दी है। गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है कि धमकी देने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इंस्टाग्राम पर दिखावा करने और डर फैलाने की कोशिश सुषांत गौड़ को भारी पड़ गई। अब वह जेल में है, और यह मामला दूसरों के लिए एक सबक बन गया है कि सोशल मीडिया पर गैरकानूनी हरकतें करने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें- 

दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; देखें कहां कैसे हैं हालात?

कांग्रेस के बाद अब RJD में भी बगावत! स्मिता पूर्वे को मिला परिहार से RJD का सिंबल, रितु जायसवाल नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।