1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ग्रेटर नोएडा के गेस्ट हाउस से देह व्यापार के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के गेस्ट हाउस से देह व्यापार के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 07:58 am IST,  Updated : May 27, 2020 07:58 am IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है।

Prostitution Racket, Sex Racket, Prostitution Racket Greater Noida- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। Image Source : INDIA TV

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। अधिकारियों ने आरोपियों के पकड़े जाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 पुलिस थानांतर्गत सिग्मा-एक आवासीय क्षेत्र से जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें गेस्ट हाउस के मैनेजर और मालिक भी हैं।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया। जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।’ पुलिस ने कहा कि गेस्ट हाउस के कमरों से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कॉन्डम और गर्भ निरोधक दवाइयां बरामद की गईं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

बता दें कि कि पिछले साल भी नोएडा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के तहत सेक्टर 18 के दर्जन भर स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी और 35 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए लोगों में 25 लड़कियां और 10 पुरुष शामिल थे। 2 स्पा सेंटरों पर सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। इसके अलावा भी कई मौकों पर पुलिस गेस्ट हाउसों और अन्य तमाम जगहों पर इस तरह के रैकेट्स का भंडाफोड़ कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।