1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मेडिकल करने के बाद लौटते समय नहर में गिरी रेप पीड़िता हुई गायब! तलाश जारी

मेडिकल करने के बाद लौटते समय नहर में गिरी रेप पीड़िता हुई गायब! तलाश जारी

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 10, 2023 11:08 am IST,  Updated : Feb 10, 2023 11:10 am IST

पुल से गुजरते समय सामने से वाहन आने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि जहां से पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां रेप मामले की एक नाबालिग पीड़िता मेडिकल जांच कराकर घर लौटते समय नहर में गिर गई और लापता हो गई। उसकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने जीजा दिनेश के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी तभी वह परमावाला पुल से नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि पुल से गुजरते समय सामने से वाहन आने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि जहां से पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। 

नहर का पानी रुकवा गया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है और पीड़िता की नहर में तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि थाना शेरकोट क्षेत्र में अदालत के आदेश पर बुधवार को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की संरक्षण) अधिनियम के तहत दो आरोपियों यादराम और दलजीत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। 

पांच फरवरी को हुई रेप की वारदात

उसने बताया कि यादराम और दलजीत ने पांच फरवरी को नाबालिग लड़की को जंगल ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई थी, जिसके बाद उसे उसके परिजन के साथ घर भेज दिया गया था। 

ये भी पढ़ें

Propose Day: प्रपोज-डे पर लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया, सिरफिरे आशिक ने चला दिया देशी कट्टा!

Free Offer! इस दुकान में फ्री में मिल रहा सामान, बिना खरीदे घर ला सकते हैं जरूरत की सभी चीजें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।