1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मामी और भांजे के बीच था अवैध संबंध, रास्ते से हटाने के लिए मामा की गोली मारकर हत्या!

मामी और भांजे के बीच था अवैध संबंध, रास्ते से हटाने के लिए मामा की गोली मारकर हत्या!

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 06, 2023 12:01 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 12:03 pm IST

पुलिस के मुताबिक प्रीति ने खुलासा किया कि वह 20 साल के अपने भांजे जॉनी के साथ रिश्ते में थी और उन्होंने पति संदीप से छुटकारा पाने की योजना बनाई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मामी और भांजे के बीच अवैध संबंधों में बाधा बने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक संदीप डाहर गांव का रहने वाला था। गुरुवार को वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी 28 वर्षीय पत्नी प्रीति से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पत्नी प्रीति ने किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक प्रीति ने खुलासा किया कि वह 20 साल के अपने भांजे जॉनी के साथ रिश्ते में थी और उन्होंने पति संदीप से छुटकारा पाने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को बरामद किया। बाद में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

असम के डिब्रूगढ़ में गैंगरेप, 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी भाईजान अली और सफर अली गिरफ्तार

बेंगलुरु: खुद को महिला बताकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कर दिया ऐसा कांड, पुलिस भी रह गई दंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।