1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड के खूंटी में चाकू की नोक पर 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

झारखंड के खूंटी में चाकू की नोक पर 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 04:57 pm IST

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग एवं एक युवती से 4 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

gangrape in khunti, khunti gangrape, Jharkhand gangrape- India TV Hindi
झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में 2 लड़कियों से 4 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

खूंटी: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग एवं एक युवती से 4 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जब बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थीं तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने चाकू की नोक पर पहले उन्हें अगवा किया और फिर एक स्कूल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

‘स्कूल में ले जाकर किया गैंगरेप’

खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत 2 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस में दर्ज की गयी शिकायत के मुताबिक, मंगलवार की शाम दोनों जब बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थीं तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने चाकू की नोक पर उन्हें नेताजी चौक के पास से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी लड़कियों को लगभग 5 किलोमीटर दूर ले एक स्कूल में ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया।

‘घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार’
शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद रात लगभग 2 बजे चारों आरोपी लड़कियों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों को तब मिली जब दोनों लड़कियां बुधवार दोपहर अपने गांव पहुंचीं और लोगों को अपने साथ हुए कुकृत्य के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शेखर ने बताया कि दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।