1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर शर्मसार! खाना खिलाने के नाम पर खानाबदोस महिला के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप

जयपुर शर्मसार! खाना खिलाने के नाम पर खानाबदोस महिला के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप

 Published : May 26, 2021 11:57 am IST,  Updated : May 26, 2021 12:10 pm IST

पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना खिलाने के नाम पर खानाबदोस महिला को एंबुलेंस में बैठाया और फिर रास्ते में अपने दोस्त को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने उस महिला के साथ गांधी सर्किल से झालाना रोड पर दिनदहाड़े गलत काम को अंजाम दिया।

जयपुर शर्मसार! खाना...- India TV Hindi
जयपुर शर्मसार! खाना खिलाने के नाम पर खानाबदोस महिला के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप Image Source : INDIA TV

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने खानाबदोस महिला (Nomadic woman) के साथ खाना खिलाने के नाम पर गैंगरेप किया। मामला 24 मई का बताया जा रहा है। इसको लेकर जयपुर के मोतीडूंगरी थाने में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना खिलाने के नाम पर खानाबदोस महिला को एंबुलेंस में बैठाया और फिर रास्ते में अपने दोस्त को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने उस महिला के साथ गांधी सर्किल से झालाना रोड पर दिनदहाड़े गलत काम को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी गांधीनगर राजवीर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।