1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP Crime News: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, थाने आकर बोला: 'मुझे गिरफ्तार कर लो'

UP Crime News: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, थाने आकर बोला: 'मुझे गिरफ्तार कर लो'

 Published : Aug 15, 2022 02:49 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 02:49 pm IST

UP Crime News: पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने बताया कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे इसलिए मार डाला। घटना के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। जहां उन्होंने तनु के शव को जमीन पर खून में लथपथ पड़ा हुआ पाया।

UP Crime News- India TV Hindi
UP Crime News Image Source : FILE

Highlights

  • हत्या करने के बाद पति खुद ही आया थाने
  • परिवार करता था दहेज़ के लिए प्रताड़ित - मृतका के पिता
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एक गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या का दी। हत्या के बाद वह खुद ही थाने पहुंचा और बोला कि मुझे गिरफ्तार कर लो। मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव मोरटी का है। यहां सोमवार तड़के तीन बजे अंकित नामक शख्स थाने आता है और बताता है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए। अंकित ने बताया कि उसने छह माह की गर्भवती पत्नी तनु की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 

परिवार करता था दहेज़ के लिए प्रताड़ित - मृतका के पिता 

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने बताया कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे इसलिए मार डाला। साहिबाबाद के गरिमा गार्डन निवासी तनु के पिता रमेश पाल ने बताया कि छह साल पहले उन्होंने अपनी बेटी तनुपाल की शादी नंदग्राम के मोरटी निवासी पतराम पाल के बेटे अंकित पाल से की थी। आरोप है शादी के बाद से जेठ सुनील पाल और पति अंकित पाल दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। कई बार पिटाई भी की। अंकित ने रविवार रात उनकी बेटी हत्या कर दिया। 

अवैध संबंध के शक में की हत्या 

घटना के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। जहां उन्होंने तनु के शव को जमीन पर खून में लथपथ पड़ा हुआ पाया। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति अंकित पाल को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तनु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी रात में करीब दो बजे किसी से फोन पर बात कर रही थी। अंकित को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर उसने तनु की हत्या कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।