1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर की पति की हत्या, मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

UP Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर की पति की हत्या, मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

 Published : Aug 12, 2022 11:46 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 11:46 pm IST

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते पति की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना उत्तर प्रदेश में नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र की है
  • आरोपी महिला ने पति के गले में दुपट्टा डालकर गला घोट कर हत्या की

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते पति की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के देवला गांव में रामकुमार की गुरुवार को गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी थी। 

मृतक शराब पीकर करता था पत्नी से मारपीट

पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ममता का एक अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिसकी वजह से उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस के मुताबिक उसके पति को शराब पीने की आदत थी और घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर घर आया था और उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद महिला ने अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक इस बात से आक्रोशित महिला ने अपने पति के गले में दुपट्टा डालकर उसकी गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।