1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: प्रेगनेंसी किट मिलने पर पैरेंट्स हुए आगबबूला, बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या, डेडबॉडी को एसिड से नहलाया

यूपी: प्रेगनेंसी किट मिलने पर पैरेंट्स हुए आगबबूला, बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या, डेडबॉडी को एसिड से नहलाया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 09, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 01:50 pm IST

प्रेगनेंसी किट मिलने की वजह से एक माता-पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को एसिड से जलाकर फेंक दिया। पुलिस ने जब इस बात का खुलासा किया तो हड़कंप मच गया।

Crime News- India TV Hindi
बेटी की गला दबाकर हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

कौशांबी: यूपी के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक माता-पिता ने अपनी बेटी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें प्रेगनेंसी किट मिली थी और उन्हें शक था कि बेटी किसी के साथ रिश्ते में है। ये पैरेंट्स यहीं नहीं रुके बल्कि इन्होंने अपनी बेटे के शव को तेजाब डालकर नष्ट करने की भी कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इन पैरेंट्स ने अपनी 21 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। 

बेटी की हत्या करने के बाद उसके माता-पिता ने अपने 2 रिश्तेदारों की मदद से उसके शरीर पर तेजाब डाला, जिससे उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

3 फरवरी को लिखाई गई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

मामला तेन शाह अलमाबाद गांव का है, जहां के निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर नहर से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नरेश और उनकी पत्नी शोभा देवी ने 3 फरवरी को अपने घर में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने शरीर पर बैटरी का एसिड डाला था।

नरेश के दो भाइयों गुलाब और रमेश ने शव को ठिकाने लगाने में उनकी मदद की थी। नरेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी। एसपी ने कहा, 'उसके पास से कुछ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी मिले थे, जिससे नरेश को शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और वह इस बात से नाराज था.'

ये भी पढ़ें- 

बदकिस्मत है अहमद इदरीस! परिवार के 25 शवों में नहीं चुन पा रहा- किसे गले लगाकर रोए

महाराष्ट्र: ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी के उर्स मेले में घुसे सांड ने मचाया उत्पात, 14 लोग घायल, डरा देगा ये VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।