1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: शर्मनाक! पूत बना कपूत, युवक ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश: शर्मनाक! पूत बना कपूत, युवक ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 Reported By: PTI Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 13, 2023 11:41 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 11:41 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शख्स ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक इंसानिय को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर में एक शख्स ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जमीनी मामले को लेकर मां-बेटे में एक विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते उसने अपनी मां जमुनी देवी (56) की पिटाई की। जानकारी के मुताबिक इसके बाद जमुना देवी काफी घायल हो गई, जिसके चलते उनको अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान ही जमुना देवी की मौत हो गई।  

पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका(जमुना देवी) के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार गांव की है।

आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा: दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने 54 वर्षीय महिला की कथित रूप से हत्या कर उसके शव को नांगलोई के एक कब्रिस्तान में दफनाने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शुक्रवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले के दो अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अजय सिंह परिहार ने संज्ञान लिया कि जांच अधिकारी ने दो आवेदन दाखिल किए हैं जिनमें से एक मुबीन और मुरसलीम को पुलिस हिरासत में सौंपने को लेकर है, जबकि दूसरे आवेदन में नवीन और सईद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।