1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बात करने से मना किया तो 'गंदे वाले' वॉट्सऐप ग्रुप में डाला महिला का नंबर, अब पुलिस करेगी धुलाई

बात करने से मना किया तो 'गंदे वाले' वॉट्सऐप ग्रुप में डाला महिला का नंबर, अब पुलिस करेगी धुलाई

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 10, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 10:44 pm IST

एक युवक ने पोर्नोग्राफी कंटेंट वाले व्हाट्सअप ग्रुप में महिला का नंबर भेज उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने वॉट्सऐप ग्रुप में महिला का नंबर डालकर परेशान करता था।- India TV Hindi
युवक ने वॉट्सऐप ग्रुप में महिला का नंबर डालकर परेशान करता था। Image Source : ANI

एक युवक ने पोर्नोग्राफी कंटेंट वाले व्हाट्सअप ग्रुप में महिला का नंबर भेज उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुआ युवक उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हिम्मतपुर गांव का है। युवक की पहचान साजिम खान के रूप में हुई है। युवक नोएडा में एक निजी कंपनी में टेलर का काम करता है।

महिला ने पुलिस से की शिकायत

पुलिस ने बताया कि साजिम खान ने इस ग्रुप में पीड़िता का मोबाइल नंबर शेयर किया जिसके बाद महिला को दूसरे मोबाइल नंबरों से मैसेज आने लगे। यह मामला तब सामने आया है जब 24 वर्षीय इस महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने शिकायत में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक व्हाट्सग्रुप में उसका नंबर शेयर कर दिया है और तब से उसके मोबाइल नंबर पर कई नंबरों से अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज आ रहे हैं। 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मामले की जांच के लिए व्हाट्सअप को एक पत्र भेजा जिसमें पुलिस को जवाब मिला कि जिस नंबर से मैसेज किया गया है वह नंबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हिम्मतपुर गांव में नाजिम अली नाम के शख्स पर दर्ज है। पुलिस नाजिम अली तक पहुंची, पूछताछ में उसने बताया कि यह सिमकार्ड उसके बड़े भाई साजिम खान द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके बाद पुलिस टीम ने नोएडा में आरोपी को तलाशा और वह अपनी कंपनी के पास ही पार्क में मिला। 

महिला से बात करना चाहता था, मना करने पर नंबर ग्रुप में डाल दिया

पुलिस ने बताया कि इस अपराध में उपयोग किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। साजिम ने पुलिस को बताया कि वह पीड़िता से बातचीत करना चाहता था लेकिन पीड़िता ने उसकी शिकायत अपने पति से कर दी। महिला के पति ने आरोपी को फोन किया और दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इसका बदला लेने के लिए आरोपी एक पोर्नोग्राफी कंटेट वाले व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गया और उस ग्रुप में महिला का नंबर डाल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।