1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 11, 2022 09:14 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 09:14 pm IST

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपनी दिव्यांग और नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर मामला दर्ज किया गया है।

65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया।- India TV Hindi
65 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया।

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपनी दिव्यांग और नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर मामला दर्ज किया गया है। घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फरार है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को नियमित पुलिस को सौंप दिया है जो उसकी तलाश में जुटी है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

बाराकोट के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर उसके ताऊ गणेश सिंह के खिलाफ IPC की धारा 376 और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले कानून (पॉक्सो एक्ट) के तहत राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को देने पर कथित तौर पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट हेमंत वर्मा के आदेश पर मामला नियमित पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में दो टीम जुटी हैं। लोहाघाट के पुलिस थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं और बाराकोट मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से भी आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।