1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Wife killed husband: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Wife killed husband: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 16, 2022 06:57 am IST,  Updated : May 16, 2022 06:57 am IST

मृतक की पत्नी स्वर्णाली ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति अर्जुन की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका प्रेमी शांतुन जो हत्या करने के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रवाना होने वाला था, उसे साकेत में एक मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या- India TV Hindi
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या Image Source : सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या
  • पुलिस को बिस्तर पर पड़ा मिला शव
  • हत्या के आरोप में प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार

Wife killed husband: क्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान कालकाजी निवासी स्वर्णाली घोष और मोहनपाल उर्फ ​​शांतुन (35) के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को अर्जुन घोष नामक एक व्यक्ति की उसके घर पर हत्या होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। मृतक का शव बिस्तर पड़ा था और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 

पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार की 

पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उसकी पत्नी पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आई। मृतक की पत्नी स्वर्णाली ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति अर्जुन की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका प्रेमी शांतुन जो हत्या करने के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रवाना होने वाला था, उसे साकेत में एक मॉल के पास से पुलिस ने पकड़ा।

घरेलू हिंसा से पीड़ित थी पत्नी

मृतक की पत्नी स्वर्णाली ने पुलिस को बताया कि उसका दो साल से शांतुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह घरेलू हिंसा से पीड़ित थी और इसलिए उसने अपने पति अर्जुन को खत्म करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि शांतुन ने हत्या  के बाद, हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और खून से सने कपड़े को साकेत में एक नाले में फेंक दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।