1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 12:06 pm IST

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बंगाली चिकित्सक 25 साल से पत्नी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देकर मारपीट करता था।

Wife murders husband with help of her minor son in Betul, Madhya Pradesh- India TV Hindi
Wife murders husband with help of her minor son in Betul, Madhya Pradesh Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बैतूल: शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बंगाली चिकित्सक 25 साल से पत्नी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देकर मारपीट करता था। इससे तंग आकर पति को सोते समय नाबालिग बेटे के साथ मिलकर गैती, कुल्हाड़ी और बसूला मारकर हत्या की।

Related Stories

मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है। घटना का राज हथियारों पर आरोपी पत्नी और बेटे के फिंगर प्रिंट से खुला। पुलिस ने आरोपी पत्नी और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह खुलासा हत्या के लगभग ढाई माह बाद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में महादेव हलधर की एक जून को हत्या की गई थी।

इस मामले की रिपोर्ट महादेव की बेटी देवीश्री ने लिखाई थी। रिपोर्ट में नकाबपोशों द्वारा हमला किए जाने की बात कही गई थी। इस पर पुलिस जांच कर रही थी। आखिरकार आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी विनीता ही निकली।

चोपना थाने के प्रभारी राहुल रघुवंशी के अनुसार, आरोपी की खोज के दौरान पुलिस द्वारा घर वालों से कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति महादेव हलदर उसे और बच्चों को आए दिन छोटी-छोटी बात पर मारता रहता था। घटना के एक दिन पूर्व भी पति महादेव द्वारा पीटा गया, इस पर उसने पति को खत्म करने की योजना बना ली।

पुलिस को महिला द्वारा दिए गए बयान में बताया गया है कि घटना के दिन एक पहले जून की दोपहर मे जब सब घर बाले खाना खाकर सो रहे थे तभी दूसरे कमरे मे रखे लोहे के औजार (गेंती) से सोते हुये पति पर हमला कर दिया।

पिता की चीख सुनकर बेटा भी आया और मां के कहने पर बगल में रखी कुल्हाडी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद महिला ने नकाबपोशों द्वारा हमले की कहानी गढ़ी व बेटी के जरिए थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के अनुसार विनीता और उसके नाबालिग बेटे को गिरफतार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।