Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बड़ी बेटी से ज्यादा प्यार करती थी मां, तो छोटी ने चाकू घोंपकर की हत्या; फिर खुद पहुंची पुलिस स्टेशन

बड़ी बेटी से ज्यादा प्यार करती थी मां, तो छोटी ने चाकू घोंपकर की हत्या; फिर खुद पहुंची पुलिस स्टेशन

Reported By : Saket Rai Edited By : Amar Deep Published : Jan 03, 2025 10:42 am IST, Updated : Jan 03, 2025 10:42 am IST

मुंबई में एक महिला ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी।

महिला ने मां की चाकू घोंपकर की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महिला ने मां की चाकू घोंपकर की हत्या।

मुंबई: शहर में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी ही मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी बेटी को लगता था कि उसकी मां उससे नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। इसी वजह से उसने अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला खुद पुलिस स्टेशन गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया है। 

बेटी से मिलने गई थी महिला

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के कुर्ला की ये घटना बताई जा रही है। यहां कुरैशी नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला को लगता था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती थी और उससे प्यार नहीं करती थी। हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है। वहीं मृतक मां की उम्र 62 साल बताई जा रही है, जिसका नाम सबीरा बानो अजगर शेख है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती है, लेकिन कल रात वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थी। 

किचन से चाकू निकालकर की हत्या

इसी दौरान आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी। उसका मानना था कि उसकी मां उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है और उससे नफरत करती थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटी ने घर के किचन से चाकू लिया और उससे अपनी मां की हत्या कर दी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद वह सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 

PUBG के चक्कर में गई जान, ईयरफोन लगाकर खेल रहे थे किशोर; ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत

मंत्री पद को लेकर फिर बोले भुजबल, विदेश यात्रा के बाद दिया बयान; किसी को हटाए जाने पर भी बोले

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement