1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला ने की पति की हत्या, फेसबुक पर किया पोस्ट, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

महिला ने की पति की हत्या, फेसबुक पर किया पोस्ट, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2021 10:01 am IST,  Updated : Jan 04, 2021 10:04 am IST

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो चिराग शर्मा (37) और उनकी पत्नी रेणुका (36) दोनों बेहोश मिले। चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी। फर्श और दीवार पर खून फैला हुआ था।

दिल्ली में महिला ने की...- India TV Hindi
दिल्ली में महिला ने की पति की हत्या, फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली के छतरपुर इलाके में 36 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की। महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही अपार्टमेंट के मालिक ने भी पुलिस को बताया कि दंपति दरवाजा नहीं खोल रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी जेवीटीएस गार्डन छातापुर एक्सटेशन में रहते थे।

पढ़ें- Coronavirus Vaccine लगवाने के लिए इन documents की पड़ेगी जरूरत, देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो चिराग शर्मा (37) और उनकी पत्नी रेणुका (36) दोनों बेहोश मिले। चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी। फर्श और दीवार पर खून फैला हुआ था। चिराग मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थीं। मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे।

पढ़ें- 'सौरव गांगुली पर राजनीति में आने का दबाव था'

डीसीपी साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने कहा, "चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी। उनका बच्चा नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे।" दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को चिराग ने मृत घोषित कर दिया और रेणुका का अभी इलाज चल रहा है।

पढ़ें- इस्लामी आतंकवादियों का तांडव! 2 साथियों की मौत का बदला लेने के लिए कर दी 100 गांव वालों की हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।