1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उधार वापस मांगने पहुंची महिला के साथ दिवंगत पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

उधार वापस मांगने पहुंची महिला के साथ दिवंगत पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2021 09:28 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 09:28 pm IST

उधार वापस मांगने दिल्ली से जींद आई एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है।

Woman raped, Woman raped by husband friends, rape by husband friends, rape husband friends- India TV Hindi
उधार वापस मांगने दिल्ली से जींद आई एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जींद: उधार वापस मांगने दिल्ली से जींद आई एक महिला के साथ उसके दिवंगत पति के दोस्तों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपियों ने कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसे नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिले के ढाकल गांव के पाल सिंह के पास उसके पति का कुछ रुपया उधार था। उन्होंने बताया कि पाल सिंह ने 19 मार्च को महिला को फोन कर गांव ढाकल से राशि ले जाने के बारे में कहा। पुलिस ने बताया कि शाम को जब वह रुपये लेने पहुंची तो पाल सिंह एवं उसके 3 अन्य दोस्तों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। 

पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए नरवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीडि़ता ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में अवगत करवाया, जिसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवा गांव ढाकल निवासी पाल, रामदिया, हिम्मत और भोपाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।