1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जानिए क्राइम ब्रांच की रिमांड में क्या कर रहा है पहलवान सुशील कमार

जानिए क्राइम ब्रांच की रिमांड में क्या कर रहा है पहलवान सुशील कमार

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : May 25, 2021 11:03 am IST,  Updated : May 25, 2021 11:03 am IST

सूत्रों ने बताया कि सुशील कुमार को तीन गाड़ियों के काफिले में ले जाया जा रहा है। लॉकअप में सुशील खाना कम खा रहा है।

Wrestler Sushil Kumar routine in delhi police crime branch remand जानिए क्राइम ब्रांच की रिमांड में - India TV Hindi
जानिए क्राइम ब्रांच की रिमांड में क्या कर रहा है पहलवान सुशील कमार Image Source : PTI

नई दिल्ली. पहलवान सुशील कुमार दिल्ली पुलिस क्रााइम ब्रांच की 6 दिन की रिमांड पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सुशील कुमार पहलवान योगा और ध्यान कर रहा है। सुशील को काला जेठाड़ी से जान का खतरा है। इसलिए जब भी पुलिस उसे मेडिकल या फिर जांच के लिए ले जाती है तो पूरी सुरक्षा का खासा ध्यान रखा जाता है।

सूत्रों ने बताया कि सुशील कुमार को तीन गाड़ियों के काफिले में ले जाया जा रहा है। लॉकअप में सुशील खाना कम खा रहा है।

 
सूत्रों के मुताबिक, सुशील पहलवान मान रहा है कि उससे गलती हो गयी। वो समय को कोस रहा है कि वो वारदात वाले दिन छत्रसाल स्टेडियम क्यो चला गया। अफसोस कर रहा है कि वो उस रात वहां नही जाता तो ये घटना होती ही नहीं। सूत्रों ने ये भी बताया कि सुशील के साथ पकड़ा गया आरोपी अजय एक मैनेजर के तौर परउसके के सारे काम को देखता था। फरारी के दौरान अजय उसके साथ ही था, जहां-जहां सुशील गया था अजय भी उसके साथ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।