1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के छतरपुर में बीजेपी नेता की संदिग्ध हालत में मिली लाश

दिल्ली के छतरपुर में बीजेपी नेता की संदिग्ध हालत में मिली लाश

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Nov 11, 2021 07:07 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 07:10 pm IST

दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह 4:45 पर मिली। मृतक संजीव सेजवाल दिल्ली के लाडो सराय का रहने वाला था। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

36-year-old BJP Leader found dead in Delhi's Chhatarpur- India TV Hindi
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके छतरपुर में एक शख्स की संदिग्ध हालात में दिल्ली पुलिस को लाश मिली। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके छतरपुर में एक शख्स की संदिग्ध हालात में दिल्ली पुलिस को लाश मिली। मृतक की पहचान बीजेपी नेता संजीव सेजवाल के रूप में हुई है। दरअसल दिल्ली पुलिस को एक महिला ने फोन पर ये जानकारी दी कि राजपुर जेएमङी स्टेट की चौथी मंजिल पर शख्स पार्टी करने आया था और उसने खुद को गोली मार ली। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महिला ने फोन कर बताया कि छतरपुर के राजपुर जेएमडी एस्टेट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर सेजवाल ने खुद को गोली मार ली है। उन्होंने बताया कि सेजवाल बुधवार रात करीब नौ बजे फ्लैट पर आये थे। उसके साथ कुछ और भी लोग थे और वे पार्टी कर रहे थे। 

अवर पुलिस उपायक्त (दक्षिण) मंधावा हर्ष वर्धन ने बताया, ‘‘सेजवाल मृत मिला और मौके से रिवाल्वर भी बरामद की गई है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच पूरी हो चुकी है। हम मामले की सभी कोण से जांच कर रहे हैं।’’ पुलिस ने बताया कि सेजवाल के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। उनके सिर में गोली लगने का निशान था। मौके से कोई नोट नहीं मिला है।

दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह 4:45 पर मिली। मृतक संजीव सेजवाल दिल्ली के लाडो सराय का रहने वाला था। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस मामला दर्ज कर अब इस मामले की जांच में जुटी है कि क्या मृतक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।