1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बारिश से कम हुआ वायु प्रदूषण, दिल्ली-एनसीआर में हटाई गईं ग्रेप-3 की पाबंदियां

बारिश से कम हुआ वायु प्रदूषण, दिल्ली-एनसीआर में हटाई गईं ग्रेप-3 की पाबंदियां

 Published : Nov 28, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 07:13 pm IST

ग्रेप-3 के अंतर्गत लगाई गई सभी पाबंदियां अब हटा ली जाएंगी, जिससे भारत स्टेज-3 और 4 वाले पेट्रोल वाहन और हल्के मोटर पहिया वाहन दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में हटाई गईं ग्रेप-3 की पाबंदियां - India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में हटाई गईं ग्रेप-3 की पाबंदियां Image Source : FILE

नई दिल्ली: कई दिनों प्रदूषण की मार झेलने के बाद सोमवार से हो रही हल्की-फुल्की बारिश ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार ला दिया। बारिश की वजह से प्रदूषण कम हुआ और दिल्ली की हवा भी सुधरी। अब इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। 

इन कामों की मिलेगी इजाजत 

दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियां हटने से अब निर्माण कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। लोग इमारतों समेत हर तरह के निर्माण कर सकेंगे। इसके साथ ही सरकारी एजेंसियां अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कर पाएंगी। कमर्शियल कंपनियां दीवारों पर रंगाई पुताई का भी काम करा पाएंगे। वहीं हॉट मिक्स प्लांट, ईंट के भट्ठे और स्टोन क्रशर चलाने पर लगी रोक भी हटे दी जाएगी।

वाहनों की एंट्री पर लगी रोक भी हटेगी 

इसके अलावा भारत स्टेज-3 और 4 वाले पेट्रोल वाहन और हल्के मोटर पहिया वाहनों पर लगी पबंदी भी हटा दी जाएगी। अब यह वाहन दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों के तंदूर में कोयले और जलावन लकड़ी का प्रयोग भी अब किया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।