1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, 'बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही है'

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, 'बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही है'

 Published : Dec 06, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 01:28 pm IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर्स लिस्ट से नाम कटवा रही है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं, इस बीच सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर्स लिस्ट से नाम कटवा रही है।

11,000 लोगों के नाम काटने का आवेदन

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "...भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने के लिए आवेदन दिया है। पिछले 1 से डेढ़ महीने में उन्होंने 11,000 लोगों के वोट काटने के लिए आवेदन दिया है और यह प्रक्रिया चल रही है। आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो ट्रांसफर हो गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है। 

केजरीवाल ने कहा कि जब इन सभी 11,000 आवेदनों की हमने जांच शुरू की। 500 आवेदनों की रैंडमली जांच में हमने पाया कि  500 में से 372 लोगअपने पते पर रह रहे थे। वे कहीं ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इसका मतलब है कि उनकी लिस्ट का 75% हिस्सा परेशान करने वाला है। केजरीवाल ने कहा-'जब हमने जांच की, तो इनमें से अधिकतर मतदाता आम आदमी पार्टी के मतदाता निकले। यदि आप एक विधानसभा क्षेत्र से 6% वोट कटवाते हैं, तो चुनाव कराने का क्या मतलब है?"

केजरीवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट पर ‘आप’ ने करीब 5,000 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 11,000 मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और इनमें से अधिकतर मतदाता ‘आप’ समर्थक हैं। केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग से शाम तक सभी आवेदनों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आग्रह किया ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।