1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लॉकडाउन की वापसी? जानें आपात बैठक के बाद क्या कहा केजरीवाल ने

दिल्ली में लॉकडाउन की वापसी? जानें आपात बैठक के बाद क्या कहा केजरीवाल ने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 10:44 pm IST

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। 16 मार्च को दिल्ली में 425 मामले थे और आज जो रिपोर्ट जारी होगी उसमें 3583 मामले हैं।

Arvind Kejriwal on Coronavirus cases and lockdown in Delhi- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार का फिलहाल किसी लॉकडाउन का विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। 16 मार्च को दिल्ली में 425 मामले थे और आज जो रिपोर्ट जारी होगी उसमें 3583 मामले हैं। दिल्ली ने सबसे ज्यादा मुश्किल कोरोना की स्थिति को एनकाउंटर किया है और दिल्ली के लिए यह चौथी वेव है, भले ही देश के लिए यह दूसरी वेव हो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वाली पीक में देखने को मिला है मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जो चिंता का विषय है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है और जो भी कदम उठाने की जरूरत है वे सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मामले तो तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चौथी वेव पिछली वेव के मुकाबले कम गंभीर है, क्योंकि लोगों की मौतें काफी कम हो रही है और साथ में लोगों को अस्पताल और आईसीयू में पहले के मुकाबले कम किया जा रहा है।"

केजरीवाल ने कहा, "अक्तूबर के महीने में जब लगभग इतने ही मामले आ रहे थे तो उस समय आईसीयू में लगभग 1700 मरीज थे कोरोना के और आज लगभग 800 मामले हैं, उन दिनों में जब डेली 3-4 हजार मामले आ रहे थे और 40 के करीब मौतें हो रही थी, आज 10-12 मौतें रोजाना दर्ज की जा रही है। यानि ये वाली वेव पिछली वेव के मुकाबले कम सीरियस है।"

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से तेजी से हालात बिगड़ने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 2790 नए केस रिपोर्ट हुए थे। वहीं संक्रमण से 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कुल केस 665220 हो गए हैं और अब तक 11,036 की मौत हो चुकी है। तेजी से बिगड़ते जा रहे हालात को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने आज अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई थी।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।